महासमुंद : भाई ने घर में रखे धारदार चाकू से किया हमला. - CG Sandesh

महासमुंद : भाई ने घर में रखे धारदार चाकू से किया हमला.

महासमुंद थाना अंतर्गत कुम्हार पारा में भाई ने घर में रखे धारदार चाकू से किया हमला, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

खेमराज ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल 2022 को रात्रि 09.15 बजे उसका भाई मोहन सिंह ध्रुव घर में अपने बच्चे को मार रहा था जिसे वह मारने से मना किया तो वह नाराज होकर उसे मां बहन की अश्लील गाली देते हुए घर में रखे धारदार चाकूनुमा वस्तु से उसके बांये साईड कमर में वार कर चोट पहुंचाया है तथा हाथ मुक्के से चेहरे में भी मारपीट किया है। उसकी मां जामुन बाई पत्नी यास्मीन ध्रुव ने बीच बचाव किया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें