महासमुन्द : पुरानी बात को लेकर मां बेटे के साथ हाथ मुक्का से... - CG Sandesh

महासमुन्द : पुरानी बात को लेकर मां बेटे के साथ हाथ मुक्का से मारपीट.

महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड नं 12 में पुरानी बात को लेकर मां बेटे के साथ हाथ मुक्का से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
जुगली यादव ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 12 लालढाढी पारा महासमुन्द की रहने वाली है, 30 अप्रैल को उसके पति सुरेश यादव अपने काम में जाने के लिये मोटर सायकल से लडका दशरथ यादव को लेकर बस स्टैण्ड महासमुन्द गया।
उसका पति बस से काम पर चला गया मोटर सायकल को लडका दशरथ यादव लेकर घर आ रहा था कि उसी के मोहल्ले का सुमीत मांझी जबरदस्ती रास्ता रोक कर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तब उसका लडका दशरथ घर आकर मारपीट के संबंध में बताया.

तब वह अपने बेटा दशरथ के साथ जाकर सुमीत मांझी के घर के पास करीब 08.00 बजे जाकर उसे बोली की तुम मेरे लडके के साथ क्यो गाली गलाज कर मारपीट किये हो तब वह उसे भी मॉ बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये उसके बाल को पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है एवं उसके बेटे को जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया है। घटना को उसके जीजा राम लखन वर्मा एवं पडोस की बुधयारीन मानिकपुरी देखे है तथा बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC,341-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें