सरायपाली : हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हो कहकर चार लोगो ने की मार... - CG Sandesh

सरायपाली : हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हो कहकर चार लोगो ने की मारपीट.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी में हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हो कहकर चार लोगो ने की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
कलपराम चौहान ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल के रात लगभग 08:00 बजे घर में पाले हुए हंस को देखा तो 10 हंस में से 6 हंस ही घर में है और आसपास दिख रहा था तब उसकी पत्नी राजन्ती बाई को बताया तो वह भी आसपास हंस को ढूंढी लेकिन नहीं मिला तब उसकी पत्नि घर के बाहर से ही चिल्लाने लगी की मेरे यहां से हंस को कौन ले गया है बता दो नहीं तो गांव में मिंटिग बैठाऊंगी बोलने लगी तो आसपास घर से तुलाराम, रंजित , प्रकाश, भुवनेश्वर आ गये और हमारे ऊपर आरोप लगा रही हो बोलकर वाद विवाद करने लगे.

तो वह जाकर तुलाराम और अन्य सभी को विवाद करने से मना करने लगा तो तुलाराम उसे गंदी गंदी गालिया देने लगा और उसके साथ झुमा झटकी करने लगा तब उसकी पत्नी जीजा मित्रु,दीदी प्रभा बाई और मां सारा बाई बीच- बचाव करने लगे तो रंजित, प्रकाश और भुवनेश्वर भी तुलाराम के साथ गंदी गंदी गालिया देकर मारपीट किए है और फिर कभी हमसे उलझोगे तो जान से मारने की धमकी दिये है तथा जीजा को भी मारपीट से उसकी मां साराबाई आंख के पास, दीदी को भी चोट लगा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें