CG News : रिश्ते हुए शर्मसार, सौतेले भाई ने अपनी ही बहन को ब... - CG Sandesh

CG News : रिश्ते हुए शर्मसार, सौतेले भाई ने अपनी ही बहन को बनाया हवस का शिकार

बलौदा बाजार। जिले में रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। एक सौतेला बड़े भाई ने अपने ही सौतेली बहन से रेप की वारदात को अंजाम ​दे डाला। इसके बाद मामले को छिपाने के लिए पीड़िता को रायपुर पढ़ने के लिए भेजा दिया ।


 पी​ड़िता ने मामले की जानकारी तब दी जब बाल कल्याण विभाग की ओर से एक कार्यक्रम रायपुर में आयोजित हो रहा था , जिसमे महिला उत्पीड़न के संबंध जानकारी दे रहे थे, तो पीड़िता ने अपने ऊपर हुई हैवानियत को बाल कल्याण समिति को जानकारी दी कि उसके सौतेला भाई ने दिसम्बर 2021 के मध्य जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है । जिस परेशान समिति के सदस्य मिलकर मामले को खम्हारडीह थाना रायपुर में जाकर 26 अप्रेल को FRI कराया । चूंकि मामला जिला बलौदाबाजार के लवन चौकी का था जिसके कारण मामले को लवन चौकी स्थानातरण कर कार्यवाही के लिए दिया तो लवन चौकी प्रभारी हितेश जंघेल ने गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित किया और टीम ने आरोपी के गाँव जाकर घेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा और उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। मामला लवन चौकी की ग्राम बरदा का है । उक्त कार्यवाही में स.उ.नि.प्रकाश कुमार जांगड़े, आरक्षक राजेन्द्र साहू, गोवर्धन राय, पीला राम घृतलहरे का विशेष योग दान रहा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें