जशपुर : कलयुगी पिता ने दोस्तों के साथ मिलकर 9 साल की बच्ची क... - CG Sandesh

जशपुर : कलयुगी पिता ने दोस्तों के साथ मिलकर 9 साल की बच्ची का किया रेप...

छत्तीसगढ़ के जशपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दरिंदे पिता ने अपनी ही 9 साल की मासूम बेटी के साथ रेप किया है. वहीं इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने में आरोपी के दो दोस्तों ने भी उसका साथ दिया.

घटना के अगले दिन पीड़िता ने अपनी रिश्ते की दादी को इस मामले की जानकारी दी. जिसके बाद उसकी दादी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दो सहयोगियों को हिरासत में लिया है. मामला नारायणपुर थानाक्षेत्र का है.

दरअसल, नारायणपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में आरोपी अपने छोटे छोटे तीन बच्चों और बुजुर्ग माता पिता के साथ रहता है. पत्नी की 2019 में मृत्यु हो चुकी है. घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि वह 28 अप्रैल की रात अपने से 3 और 6 साल छोटे भाई के साथ घर के एक कमरे में सो रही थी. 

तभी उसका पिता शराब के नशे में अपने दो दोस्तों के साथ घर में आया और उसे उठाकर दूसरे कमरे में ले गया. जहां उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि आरोपी के साथ आए दो अन्य लोगों ने उसे (पीड़िता) को पकड़े रखा था.

घटना के अगले दिन यानी 29 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने छोटे भाइयों और रिश्तेदारों को दी. इसके साथ ही पीड़िता ने शाम के वक्त पड़ोस के गांव में रहने वाली रिश्ते की दादी को रोते हुए अपनी आपबीती बताई. 

बताया गया कि पीड़िता पिछले छः सात महीने से उसी दादी के यहां रहकर शासकीय स्कूल में 3 री कक्षा की पढ़ाई करती थी. वहीं जब स्कूल की छुट्टियां हो गई, तो उसकी दादी ने उसे 27 अप्रैल को उसके पिता के घर पहुंचा दिया था.

नाबालिग पीड़िता ने जब पूरी घटना अपनी दादी को बताई, तो उसने पीड़िता को लेकर नारायणपुर थाना पहुंची. जहां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शिकायत दिया. जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस में तत्काल आरोपी पिता और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ धारा 376 (घ), 376 (क, ख), पॉस्को एक्ट 4, 6, 17 का मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है.

इस संबंध में एएसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत 9 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ उसके पिता के द्वारा रेपकरने एवं उसके दो मित्रो के द्वारा सहयोग करने के संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना नारायणपुर में प्रकरण दर्ज कराया गया है. 

जिसमे थाना नारायणपुर में अपराध धारा 376 एवं पॉस्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए तीन आरोपियों, पीड़िता के पिता एवं उसके दो सहयोगी है. उनकी गिरफ्तारी की गई है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें