मेकाहारा  - व्हील चेयर व स्ट्रेचर ढूंढना पड़ता है मरीज के परि... - CG Sandesh

मेकाहारा - व्हील चेयर व स्ट्रेचर ढूंढना पड़ता है मरीज के परिजनों को

रायगढ़ ;-  मेकाहारा में स्वास्थ्य सेवा सुधरने का नाम नहीं ले रही। यहा ना ही स्टाफ मरीज उनके परिजनों की सहायता करने में रुचि दिखा रहे न ही डाक्टर मरीजों से सीधे मुंह बात कर रहे। घायल या बीमार को एक्सरे या एक दूसरे वार्ड में ले जाने के लिए न सिर्फ परिजनों को व्हील चेयर व स्ट्रेचर ढूंढना पड़ता है बल्कि इसे खुद धकेलना भी पड़ता है। पतरापाली निवासी गोकुल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर उसके पिताजी की अस्पताल से छुट्‌टी हुई। अस्पताल से छुट्‌टी होने के बाद किसी ने उनकी मदद नहीं की। ऐसे में उन्होंने खुद व्हील चेयर से मरीज को ऑटो तक पहुंचाया।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें