CG : नदी किनारे मिली 20 वर्षीय युवक की लाश, गले में मिले चोट... - CG Sandesh

CG : नदी किनारे मिली 20 वर्षीय युवक की लाश, गले में मिले चोट के निशान

बिलासपुर। के सरकंडा थाना क्षेत्र के अमरैया चौक के पास अरपा नदी के किनारे एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है, उसकी पहचान 20 वर्षीय राहुल साहू चाटीडीह निवासी के रूप में हुई है। वह घर से चार-पांच महीने से गायब था, वह सरकंडा थाने में चोरी के एक मामले में पकड़ा जा चुका है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। मृतक के गले में गंभीर चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। इस घटना से चाटीडीह मोहल्ले में सनसनी फैल गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें