पटेवा : ओवरटेक करने के चक्कर में कार को मारी ठोकर, वाहन क्षत... - CG Sandesh

पटेवा : ओवरटेक करने के चक्कर में कार को मारी ठोकर, वाहन क्षतिग्रस्त.

पटेवा थाना अंतर्गत मिडिल स्कूल के सामने ओवरटेक करने के चक्कर में कार को मारी ठोकर, वाहन क्षतिग्रस्त जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सिद्धार्थ हिवाडे ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल 2022 के रात्रि 08-00 बजे वह अपने दोस्त अमित तिवारी, पवन विश्वकर्मा एवं गणेश कुजुर सभी निवासी भोपाल के साथ अमित तिवारी के वाहन कार टाटा टियागो क्रमांक MP 04 EB 8019 से एनएच 53 रोड होते राउरकेला उडिसा शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे वाहन कार को वह चला रहा था.

01 मई 2022 के सुबह करीबन 08-30 बजे एनएच 53 मेन रोड गुरूद्वारा के पहले मिडिल स्कूल के सामने पहुंचे थे कि पीछे से आ रही टाटा वाहन क्रमांकCG 08 AG 4537 के चालक द्वारा अपने वाहन को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ओवरटेक करने के चक्कर उसके कार टाटा टियागो क्रमांक MP 04 EB 8019 को पीछे साईड को ठोकर मार दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर टाटा वाहन के सामने उसकी कार आ जाने से ड्रायवर साईड का दोनो गेट के पास तथा कार का सामने का हिस्सा व कार का चक्का क्षतिग्रस्त हो गया है। वे चारो बाल बाल बचे, किसी प्रकार का कोई चोट नही लगा है। घटना के बाद ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने वाला टाटा वाहन क्रमांक CG 08 AG 4537 का ड्रायवर अपने वाहन को लेकर घटना स्थल से भाग गया। क्षतिग्रस्त वाहन कार चलने योग्य नही है। एक्सीडेंट की घटना को आसपास के लोग देखे है. मामले को शिकायत पर पुलिस ने टाटा वाहन क्रमांक CG08AG4537 चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें