बसना : सामान खरीदने जा रहे मोटर सायकल सवार को लगी गंभीर चोट.
बसना थाना अंतर्गत छांदनपुर के पास सामान खरीदने जा रहे मोटर सायकल सवार को लगी गंभीर चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
आत्माराम साव ने पुलिस को बताया कि जो कि वह और उसकी पत्नि श्रीमती सूकमत काम से बसना आ रहे थे । जो कि 22 अप्रैल 2022 दिन शुक्रवार समय लगभग दोपहर 12 से 01 बजे के बीच छांदनपुर मार्ग में गोर्वधन पटेल ग्राम भतकुंदा निवासी मोटर साईकल नं. सी जी 06 जी टी 4833 ने मोटर साईकल को पीछे से ठोकर मारा जिसमे सवार वे दोनों पति-पत्नि घायल हो गये। जिसमे उसकी पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद 112 को फोन करके बुलाया उसके बाद 112 ने 108 को बुलाया जिसमे सवार वे दोनों पति-पत्नि बसना सरकारी अस्पताल लाये गये । उसकी पत्नि की गंभीर हालत को देखकर रायपुर रेफर किया गया । मामले को शिकायत पर पुलिस ने गोवर्धन पटेल के विरूद्ध अपराध घारा 279, 337 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।