महासमुंद : जमीन सौदा की बात को लेकर तीन लोगो ने की जमकर पिटाई.
महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड न0 19 पुराना गंजपारा में जमीन सौदा की बात को लेकर तीन लोगो ने की जमकर पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया है.
एम अखिलेश राव ने पुलिस को बताया कि वह एलआईसी एजेंट है, मोहन यादव और के मुरली मोहन के साथ जमीन के संबंध मे सौदा चल रहा है जो सिमांकन न होने से सौदा नही हो पाया है, कि 02 मई 22 को करीब 07.30 बजे एलआईसी का चेक लेने के लिये मोहन यादव के साई गार्मेंट कपडे का दुकान गया था, तो मोहन यादव ने बोला की कमरा मे देता हुं आओ तो वह दुकान के अंदर कमरा में गया, वहा पर के. मुरली मोहन बैठा था, कि उसी समय राशिद कुरैशी भी आया और वे सभी जमीन सौदा के संबंध में बातचीत कर रहे थे, इतने मे राशिद कुरैशी मां बहन की गाली गलौच करते हुये उसे पकड लिया और मोहन यादव, के. मुरली मोहन हाथ मुक्का से मारपीट किये, जिससे उसके बांये आंख व चेहरा में दर्द हो रहा है। तथा तीनो लोग जमीन का पुरा सौदा कर नही तो जान मारदुंगा कहकर धमकी दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.