सरायपाली : 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस को 02 मई 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम नूनपानी में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये गये पते ग्राम नूनपानी पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम रविंद्र कुमार साहू पिता श्याम सुंदर साहू उम्र 32 वर्ष साकिन नूनपानी थाना सरायपाली का रहने वाला बतलाया. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली जरीकेन में फुल भरी हुई जुमला 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000रू. को जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह सरायपाली पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बालसी में अमृतलाल नाम का व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है पुलिस स्टाफ एवं गवाहो के साथ ग्राम बालसी पास पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम अमृत लाल रात्रे पिता नान्हूराम रात्रे उम्र 50 साल साकिन बालसी थाना सरायपाली का रहने वाला बताया. आरोपी अमृत लाल रात्रे के कब्जे से एक प्लास्टिक के पांच लीटर वाली जरिकेन में भरा लगभग 03 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग 600 रू0 को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।