तुमगांव  :  तेज रफ़्तार मोटर सायकल बैर पेड़ से टकरा जाने से एक... - CG Sandesh

तुमगांव : तेज रफ़्तार मोटर सायकल बैर पेड़ से टकरा जाने से एक की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महेन्द्र कुर्रे पिता हरिलाल कुर्रे उम्र 24 साल साकिन कांपा थाना तुमगांव जिला महासमुन्द(छ.ग.) 20 दिसम्बर 21 को अपने दोस्त तामेश्वर जांगडे के साथ उनके मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 06 GP 8895 में बैठकर उनके बडी मां के घर ग्राम नयापारा घुमने के लिये गये थे दोनो शराब पीकर उसी दिनांक को वापस घर आ रहे थे मोटर सायकल को मृतक महेन्द्र कुर्रे चला रहा था जो रात्रि करीबन 07.30 बजे ग्राम अछरीडीह के पहले पुलिया के पहुंचे थे कि मृतक महेन्द्र कुर्रे मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 06 GP 8895 को तेजीगति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बोईर पेंड में जाकर टकरा गये, टकराने से दोनो को चोंटे आई थी जिसे ईलाज हेतु डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल महासमुन्द में भर्ती किया गया था तामेश्वर जांगडे को प्राथमिक उपचार के डिस्चार्ज कर दिया गया व मृतक महेन्द्र कुर्रे को गंभीर चोंट आने से RLC अस्पताल रिफर किया गया था जहां से उन्हें नारायणा अस्पताल रायपुर रिफर किया गया था जहां ईलाज दौरान 22 दिसम्बर 21 के 10.00 बजे मृत्यु हो गया।

संपूर्ण मर्ग जांच पर घटना स्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन पर आरोपी मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 06 GP 8895 का चालक मृतक महेन्द्र कुर्रे पिता हरिलाल कुर्रे उम्र 24 साल साकिन कांपा थाना तुमगांव जिला महासमुन्द(छ.ग.) के द्वारा मोटर सायकल को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर बोईर पेंड में टकराने से मुर्तजरर तामेश्वर जांगडे को साधारण चोंट आने व मृतक महेन्द्र कुमार के सिर एवं मेरूदण्ड में गंभीर चोंट आने से मृत्यु होना पाया गया है कि आरोपी मृतक द्वारा अपराध धारा 279,337,304 ए ताहि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें