बसना : धान बिक्री के बोनस पैसे के बंटवारा को लेकर दो पक्षों ... - CG Sandesh

बसना : धान बिक्री के बोनस पैसे के बंटवारा को लेकर दो पक्षों में गाली गलौच व मारपीट काउन्टर मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बोईरडीह में धान बिक्री के बोनस पैसे के बंटवारा को लेकर दो पक्षों में गाली गलौच व मारपीट जिसपर काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.

देवराज प्रधान ने पुलिस को बताया कि वे लोग दो भाई है जिसमें पांडु प्रधान बडा तथा वह छोटा है । उसके बीच पूर्व से घर बंटवारे को लेकर आपसी विवाद चलते आ रहा है । ग्राम लोहरीद खार में भी वे दोनो भाई का जमीन है जिसका बंटवारा हो चुका है ऋण पुस्तिका भी वर्तमान में अलग अलग बन चुका है । पिछले साल का धान बिक्री का बोनस का तीसरा, चांवथा किस्त बाकी था जो उसके भाई पांडु प्रधान खाते में आया था जिसको दो दिन पहले पैसा को मांगा था तो पांडु प्रधान दे दुंगा बोला था।

03 मई 2022 को सुबह 06.30 बजे वह फिर से बोनस पैसा को मांगा तो नहीं दुंगा जो करना है कर लो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा था तथा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा । उसी समय पांडु प्रधान का लडका आकाश प्रधान भी आ गया और वो भी गंदी गंदी गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट करने लगा । मारपीट करने से उसे कमर में दर्द हो रहा है । मारपीट को उसकी पत्नी गंधर्वी प्रधान एवं उर्मीला प्रधान देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं । मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


जबकि पांडु प्रधान ने पुलिस को बताया कि वे लोग दो भाई है जिसमें वह बडा है तथा देवराज प्रधान छोटा भाई है । ग्राम लोहरीद खार में भी वे दोनो भाई का जमीन है जिसका बंटवारा हो चुका है ऋण पुस्तिका भी वर्तमान में अलग अलग बन चुका है । पिछले साल का धान बिक्री का बोनस का चांवथा किस्त बाकी था जो उसके खाते में आया था जिसको 02 मई 2022 को निकालकर घर लाया था ।

आज 03 मई 2022 को सुबह 06.30 बजे उसका भाई देवराज प्रधान अपने हिस्से के बोनस के पैसे को मांगने आया तो वह बोला कि गांव के दो चार गवाहों के सामने दुंगा तो उतने में देवराज प्रधान उत्तेजीत हो गया और मै गवाह नहीं लाउंगा मेरा पैसा दो बोलकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट करने लगा उसी समय उसका साथी प्रकाश प्रधान भी आकर देवराज का पैसा दो कहकर गाली गलौच कर मारपीट करने लगा व देवराज प्रधान उसके घर को तोड दुंगा कहकर धमकी दिया है । घटना को देखकर उसकी पत्नी होलिका प्रधान एवं बेटी गीता प्रधान बीच बचाव किये हैं । मारपीट से उसे दाहिने पैर एवं मांथे पर चोंट लगा है । मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें