खल्लारी : कुंआ में लगे 5 HP का सबमर्सिबल पम्प चोरी. - CG Sandesh

खल्लारी : कुंआ में लगे 5 HP का सबमर्सिबल पम्प चोरी.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम मामाभांचा में कुंआ में लगे 5 HP का सबमर्सिबल पम्प चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

भेखलाल पटेल ने पुलिस ने बताया कि मामाभांचा बजरंग बली पारा में उसका बाडी है जिसमें सब्जी भाजी लगाया है । बाडी में कुंआ है जिसमें 5 HP का सबमर्सिबल पम्प पानी पलाने के लिए लगाया है 01 मई 2022 को बाडी में लगे सब्जी भाजी में पानी पलाकर सबमर्सिबल पम्प को बंद कर करीब 7.00 बजे घर वापस आया था.

02 मई 2022 को सुबह 6.00 बजे बाडी देखने के लिए गया तो कुंआ में लगे 5 HP का सबमर्सिबल पम्प कीमती 5,685/- रू0 नहीं था केबल वायर इधर-उधर बिखरा हुआ था। आसपास देखा तो कुंआ में लगे सबमर्सिबल पम्प नहीं था । उसके बाडी के कुंआ में लगे 5 HP का सबमर्सिबल पम्प कीमती 5,685/- रू0 को रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। मामले को शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें