तुमगाँव : घर अंदर घुसकर पेटी में रखे 63 हजार का सामान व नगदी रकम चोरी.
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम अचानकपुर में घर अंदर घुसकर पेटी में रखे 63 हजार का सामान व नगदी रकम चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मनीराम पटेल ने पुलिस को बताया कि 03 मई 2022 के रात्रि करीबन 10.00 बजे खाना खाकर अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोये थे कि वह सुबह करीबन 04.00 बजे उठा तो देखा उसके घर के कमरे का दरवाजा खुला था कमरे के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे उसके टीन का पेटी खुला हुआ था पेटी के अंदर रखे हुए सामान कमरे में बिखरा हुआ था पेटी के अंदर रखे टिफिन डिब्बा में सोने की 09 नग पत्ती एवं 02 नग गेहूं दाना सोने का, सोने का 04 नग खिनवा, चांदी का 02 ऐंठी, चांदी का 02 नग पायल कुल रकम 45000 रूपये एवं नगदी रकम 18500 रूपये जुमला रकम 63500 रूपये नहीं था.
किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश कर पेटी में रखे सामान एवं नगदी को चोरी कर ले गया है। आसपास पता तलाश किया जो कोई पता नहीं चला व गांव में उसी दिनांक को रात्रि में कनहैया ध्रुव, भुवन साहू, भुखन दीवान, जागेश्वर दीवान के यहां भी चोरी होना बताये हैं। मामले को शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।