तुमगाँव : अपने बेचे हुये जमीन और किसी दूसरे को बेचकर किया धो... - CG Sandesh

तुमगाँव : अपने बेचे हुये जमीन और किसी दूसरे को बेचकर किया धोखाधड़ी, मामला दर्ज.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में अपने बेचे हुये जमीन और किसी दूसरे को बेचकर किया धोखाधड़ी, जिसपर मामला दर्ज किया है.

शिव कुमार साहू नगर पंचायत तुमगांव वार्ड नं. 8 का निवासी है जो कि वह नंद किशोर यादव ग्राम खैरझिटी निवासी के जमीन खसरा नं.288/5,917/5,953/5 कुल रकबा 0.78 हे. जमीन को 4,50,000 /- अक्षरी(चार लाख पचास हजार रूपये) में 23-08-2019 को चुकता खरीदा है जिसका संपूर्ण रकम नंद किशोर यादव ने प्राप्त कर लिया है।

जो कि नंद किशोर के जमीन बैंक में बंधक है। बंधक छोडाकर पंजीयन कराउंगा बोला उसके बाद बैंक से बंधक को हटाया और फिर दूसरे बैंक से कर्ज लेकर बंधक कर दिया। उसके बाद नक्शा कटा नहीं है बोला कोर्ट से हम लोगों का बंटवारा हुआ है। कोर्ट के आदेश से नक्शा कटेगा उसके बाद पंजीयन कराउंगा बोला कोर्ट में नक्शा काटने के लिये आवेदन लगाया कोर्ट के आदेश से नक्शा भी कट गया।

जब पंजीयन कराने के लिये पार्थी ने बोला तो बोले उसके रायपुर वाले जीजा जी जमीन को खरीदूंगा बोल रहा मैं आपका रकम वापस करूंगा बोला, उसके जीजाजी ने अन्य खसरा नं. जमीन को खरीदकर पंजीयन भी कराया उसके बावजूद रकम को वापस नहीं किया और वह जिस खसरा नं. को खरीदा हूं उसी खसरा नं. को धनसाय पिता राम किशोर यादव निवासी ग्राम पंचायत अछोला वाले के पास 28-11-2019 को 5,69,000 /- अक्षरी (पांच लाख उन्हत्तर हजार रूपये ) बेचने का पक्का सौदा कर पाचं लाख उन्हत्तर हजार रूपये नंदकिशोर ने उससे भी रकम ले लिया है।

यह एक ही जमीन को दो जगह बेचकर गुमराह कर रहा है। यह जमीन अभी भी HDFC बैंक महासमुंद में बंधक है। इस जमीन को वे दो लोग मिलकर खरीदे हैं. नंद किशोर यादव उसके साथ धोखाधडी किया है. मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 420-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें