बसना : पिरदा कुम्हारपारा से 09 लीटर देशी महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस को 06 मई 2022 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम पिरदा कुम्हारपारा में उत्तर कुमार बरिहा नामक व्यक्ति अपने घर के पीछे बाडी में अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब रखा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये स्थान ग्राम पिरदा कुम्हारपारा पहुंचकर संदेही तलब किया जो उपस्थित आया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम उत्तर कुमार बरिहा पिता मेहेर सिंह बरिहा उम्र 32 साल निवासी पिरदा कुम्हारपारा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 होना बताया ।
संदेही से पुछताछ किये जो अपने बाडी में रखे दो पीले रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में एक में 05 लीटर एवं एक में 04 लीटर देशी महुआ शराब जुमला 09 लीटर शराब कीमती 1800 रूपये को बाडी से निकालकर पेश किया जिसे गवाहो के समक्ष बरामद किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को अपराध पंजीबद्ध किया जाता है ।