महासमुन्द : ट्रक ने कार को पीछे से मारी ठोकर, वाहन क्षतिग्रस... - CG Sandesh

महासमुन्द : ट्रक ने कार को पीछे से मारी ठोकर, वाहन क्षतिग्रस्त.

महासमुन्द थाना अंतर्गत अम्बेडकर चौक के पास ट्रक ने कार को पीछे से मारी ठोकर, वाहन क्षतिग्रस्त, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अमन मोटवानी ने पुलिस को बताया कि उसका अमन मोबाईल एवं इलेक्ट्रानिक्स का दुकान है कि 06 मई 22 के शाम 07/30 बजे अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG06 GS 9107 से शहर की ओर आ रहा था। अम्बेडकर चौक महासमुन्द में ट्राफिक सिग्नल को अनदेखा कर ट्रक क्रमांक CG25 E 6145 का चालक उपेक्षा पूर्वक अपने ट्रक को चलाते हुये पीछे से उसकी कार को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे वह बाल बाल बचा है। वह ट्रक चालक को रूकने का संकेत दिया तो वह रोकने का बहाना कर ट्रक को भगा ले गया। घटना की जानकारी उसने अपने पिता एवं दोस्त शहदाब खान को बताया. मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें