CG NEWS : तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आए कार सवार पति- पत्न... - CG Sandesh

CG NEWS : तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आए कार सवार पति- पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत, बच्चों की हालत गंभीर

जशपुर। तेज रफ्तार हाईवा ने एक कार को जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें मौके पर ही पति सौरभ अग्रवाल की मौत हो गई। वहीं पत्नी निशु बंसल को रांची रिफर किए जाने के दौरान रास्ते मे उनकी भी मौत हो गई।इस घटना से पुरे कुनकुरी में शोक की लहर है। 

बताया जा रहा है कि जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी सौरभ अग्रवाल 35 वर्ष कपड़ा व्यवसायी था। शनिवार की रात वह अपनी पत्नी निशु बंसल व बच्चों के साथ कार से ढाबे में खाना खाने गया था। खाना खाकर रात करीब 10 बजे सभी घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे पर कुनकुरी के सलियाटोली में तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक जेएच 10 एस-3067 ने टक्कर मार दी


भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राईवर सीट तक जा घुसा। मृतक सौरभ कार की ड्राईवर सीट पर थे और पत्नी निशु बंसल उनके बगल वाली सीट पर थीं। हाईवा के साथ आमने सामने हुई भिड़ंत में कार के इंजन का हिस्सा ड्राईवर सीट तक जा घुसा जिसमें फंसकर सौरभ की मौत हो गई। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से फंसे हुए शव को बाहर निकाला जा सका।

 पत्नी की इलाज के दौरान मौत

हादसे में मौके पर ही पति सौरभ अग्रवाल (35) की मौत हो गई वहीं पत्नी को रात्रि 11:30 बजे रांची रिफर किया गया इस दौरान रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।फिलहाल दोनों शवों को मर्च्युरी में रखवाया गया है।दो बच्चों की हालत गंभीर है जिन्हें होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनकी हालात बिगड़ने के बाद उन्हें भी रात्रि 1:30 बजे रांची रिफर किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें