CG : शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

CG : शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के महिला थाने में बायसी कॉलोनी के युवक के खिलाफ धरमजयगढ़ की एक युवती ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपी विक्रम मंडल ने शादी के भरोसे पर उसका शोषण किया और अब इनकार कर रहा है। युवती ने पुलिस को बताया कि विक्रम मंडल एसबीआई कार्ड के लिए काम करता था। साल 2020 में शुरू हुए प्रेम प्रसंग के बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा।

3 जुलाई 2021 को विक्रम मंडल उसे अपने साथ बिलासपुर ले गया। वहां 10 दिनों तक संबंध बनाया। इसके बाद जब युवती ने शादी की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। युवती ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी तो वह तैयार हो गया और उसने कोर्ट मैरिज के साथ सामाजिक रीति रिवाज से शादी करने की बात कही।

इसके बाद विक्रम ने उससे कहा कि कुछ रुपए लो और उसका पीछा छोड़ो। ऐसा नहीं करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर आरोपी विक्रम मंडल पर थाना धरमजयगढ़ में धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें