कोमाखान : खेत मे गिरे बांस हटाने को लेकर की मारपीट. - CG Sandesh

कोमाखान : खेत मे गिरे बांस हटाने को लेकर की मारपीट.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम भालूचुंआ में खेत मे गिरे बांस को हटाने की बात को लेकर एक व्यक्ति ने  अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है. जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्रार्थी ठाकुर राम ठाकुर ने बताया कि 7 मई 2022 को वह उसका भतीजा सनत को बोला कि तुम्हारा बांस का पेड़ मेरे जमीन में गिरा है जिसे साफ कर दो मैं खाद एवं खपरा को ले जाऊंगा.

जिसे बोलने पर सनत बोला कि मैं बांस को साफ नही करूंगा तुमको जो करना है कर लो कहकर गाली गलौज करने लगा तथा अपने घर जाकर अपने भाई घनाराम एवं अपने लड़के ओंकार एवं कन्हैया को साथ लेकर लाठी डंडा के साथ प्रार्थी के घर के पास आया व मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये तुम्हे जान से मार देंगे कहकर चार व्यक्ति प्रार्थी से मारपीट करने लगे.

जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों सनत ठाकुर, घनाराम ठाकुर, ओंकार ठाकुर और कन्हैया ठाकुर के विरुद्ध भादवि अपराध धारा 294, 323, 506, 34 पंजीबद्ध कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें