सांकरा : पुरानी रंजिश के चलते लोहे के राड से मारपीट.
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में पुरानी रंजिश की बात को लेकर मां बहन की गाली गलौच कर जान से मरने की धमकी देकर लोहे के राड से मारपीट करने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है.
सत्यवादी मांझी ने पुलिस को बताया कि 07 मई 2022 को शाम 5 बजे वह अपने नये घर से अपने पुत्र सुजल मांझी के साथ धान काटने हेतु ट्रेक्टर लेने अपने पुराने घर सायकल में जा रहा था. तथा जैसे ही बबून साहू के घर के सामने पहुँचा तब बबून साहू ने पुरानी रंजिश के चलते उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते अपने पास रखे लोहे के राड से उसे पीटना शुरू कर दिया. जिससे प्रति को चोट आया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294,323,506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें