तुमगाँव : एकराय होकर चार लोगो ने हाथ मुक्का एवं डंडे से की प... - CG Sandesh

तुमगाँव : एकराय होकर चार लोगो ने हाथ मुक्का एवं डंडे से की पिटाई.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम कांपा में एकराय होकर चार लोगो ने हाथ मुक्का एवं डंडे से की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

त्रिलोचन साहू ने पुलिस को बताया कि 07 मई 2022 को रात्रि लगभग 10.30 बजे वह सेवन साहू के साथ अजीत गुप्ता ढाबा के सामने खडा था उसी समय गांव का कुमलू साहू आया और उसे बोला कि घर छोड दो तब वह उसे अपने गाडी में बैठाकर अमावश चौक के पास छोडने आया तो पहले से वहां खडे अशोक साहू, डेरहाराम साहू द्वारा उसे गंदी गंदी मां बहन की गाली देते हुए उसके तरफ हाथ में डण्डा लिये आये तब वह डर कर भागने लगा तब आरोपीगण एक राय होकर उसे पीछा करते हुए कांपा NH53 रोड में पकड लिये तथा अशोक साहू, कुमलु साहू उसके दोनों हाथ को पकड लिये तथा डेरहाराम अपने हाथ में रखे डण्डा से मारपीट करने लगा उसी समय भुनेश्वर साहू अपनी पत्नी जानकी साहू को लेकर आया और बोलने लगा कि साले दोनो का विडियो बनाओ कहकर उसे एवं जानकी साहू को भुनेश्वर साहू , डेरहाराम साहू, अशोक, कुमलू साहू मारपीट किये।

रात होने के कारण घटनास्थल पर कोई नहीं थे बाद में डायल 112 से उसे एवं जानकी साहू को थाना लाये। थाना आने के बाद वह अपने चाचा चैनुराम को मारपीट की जानकारी फोन से दिया था थाना से उसका मुलाहिजा कराने अस्पताल तुमगांव लिये थे डाक्टर साहब द्वारा पीठ में एवं बांए हाथ में आई चोट का एक्सरा कराने का राय दिये हैं। मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें