बसना : पण्डरीपानी से 04 लीटर देशी महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस को 08 मई 2022 को मुखबीर के सूचना पर ग्राम पण्डरीपानी से आरोपी महेश निषाद के कब्जे से 04 लीटर देशी महुआ शराब किमती 800 रूपये को जप्त किया गया।आरोपी महेश निषाद का कृत्य अपराध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
इसी तरह बसना पुलिस 08 मई को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम परधिया सरायपाली में करण निर्मलकर नामक व्यक्ति रोड किनारे झोपडी में अवैध रूप से लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान ग्राम परधिया सरायपाली पहुंचा जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पता पुछने पर अपना नाम करण निर्मलकर पिता प्यारेलाल उम्र 22 साल निवासी परधिया सरायपाली थाना बसना का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा जिसमें शराब का कुछ अंश, दो नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया । आरोपी करण निर्मलकर का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.