सरायपाली : पुरानी रंजीश की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम रोहिना में पुरानी रंजीश की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
लोचन प्रसाद साहू ने पुलिस को बताया कि वह वकालत करता है । 17 अप्रैल 2022 के रात्रि 08 बजे के आसपास वह घर में था। उसी समय गांव के हिरालाल साहू एवं बिरंची साहू उसके घर अंदर घुसे और उसे तुम कबड्डी संघ के अध्यक्ष हो और मिठाई गायब होने पर हम पर संदेह कर रहे हो कहते हुए दोनों एकराय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर बिरंची साहू उसको पकड़े और हिरालाल साहू उसे हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये।
जिससे उसके गला एवं गाल में चोट आकर दर्द हो रहा है। घटना को उसकी पत्नि बैजंती साहू, भाई जयदेव साहू, विशम्भर पोटा एवं अब्दुल रावत देखे सुने और बीच बचाव किये हैं। मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC,341-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।