तुमगांव : साइड हटने को लेकर चार लोगो ने डण्डे एवं राड से की ... - CG Sandesh

तुमगांव : साइड हटने को लेकर चार लोगो ने डण्डे एवं राड से की पिटाई.

तुमगांव थाना अंतर्गत भोरिंग रोड ओवरब्रीज में साइड हटने को लेकर चार लोगो ने डण्डे एवं राड से की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

साहिलअली ने पुलिस को बताया कि 09 मई 2022 को वह ग्राम पिरदा से महासमुन्द जा रहा था मोटर सायकल को इंद्रा चेलक चला रहा था वह पीछे बैठा था रात्रि करीबन 10 बजे उन लोग ओवरब्रीज के नीचे से महासमुन्द के लिये निकल रहे थे उसी समय मीना तिवारी के घर के सामने दो महिला एवं एक पुरूष सडक पर खडे थे जिनको इंद्रा हटने के लिये गाडी का हार्न बजाया उन लोग नहीं हटे तब इंद्रा रोड से क्यों नहीं हट रहे बोला तो सामने खडा हुआ लडका नहीं हटूंगा कहकर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर इंद्रा को मारपीट करने लगा.

आवाज सुनकर मीना तिवारी घर अंदर से रितेश तिवारी व करण तिवारी के साथ डण्डा व राड लेकर निकले और इंद्रा चेलक को मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर तुम कौन होते हो हमारे आदमी को बोलने वाले कहकर डण्डे एवं राड से इंद्रा चेलक को मारे और तुमको जान सहित खतम कर देंगें कहकर धमकी दिये मारपीट करने पर इंद्रा के सिर हांथ पैर में चोंट लगा है उसके साथ मारपीट नहीं हुआ है उसे मारने के लिये दौडाया तो वह भाग गया और 112 को खबर किया 112 के आने के बाद इंद्रा चेलक को शासकीय अस्पताल तुमगांव लाया है । मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें