समाज कल्याण विभाग की उदासीनता के चलते विकलांग छात्रों का शिक्षण प्रतिभा दम तोड़ रही
पिथौरा :- 16अप्रैल,महासमुंद।छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग की उदासीनता के चलते विकलांग प्रतिभावान छात्रों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल अभी उपलब्ध नहीं हो पा रही है. जबकि छत्तीसगढ़ संसदीय सचिव एवं विधायक बसना श्री रूपकुमारी चौधरी जी ने विकलांग छात्रों द्वारा दिए गए ज्ञापन को ततपरता से सक्रिय रहकर सत्यापित कर समाज कल्याण विभाग को ट्राइड ट्राई साइकिल देने हेतु पत्र सौंपा गया है. उसके पर्यंत भी 19 12 2018 को आदेश एवं चयनित पत्र जारी होने के बाद भी आज 16 अप्रैल 18 तक कई माह हो गए 80% निशक्त विकलांग छात्र-छात्राओं को लेकर उनके परिजन मोटराइज्ड ट्राइस्किल के आस में समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के लगातार चक्कर लगा रहे हैं एवम विभाग को गुहार लगा रहे हैं.
ज्ञात हो कि यह सभी विकलांग छात्र आगे शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनके निवास से महाविद्यालयों की दूरी 6 से 7 किलोमीटर होने के कारण या तो उनके पालक उनको रोज पहुंचाने और छुट्टी केबाद रोजाना ले जाने का कार्य करना पड़ रहा है।जिनके कारण उनके परिजनों को आर्थिक नुकसान सहना पड़ रहा है यदि छात्रों को ट्राई साइकिल उपलब्ध हो जाती है तो वह अपने ही बल से आना-जाना स्वयं कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।उक्त जानकारी निशक्त छात्र-छात्रों के परिजनों ने मिडिया को दी।