पिथौरा  : सायकिल से ड्यूटी हेतु निकले व्यक्ति की सड़क दुर्घटन... - CG Sandesh

पिथौरा : सायकिल से ड्यूटी हेतु निकले व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत.

पिथौरा थाना अंतर्गत  NH 53 रोड ग्राम सिंघुपाली में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनक राम यादव पिता बृजलाल यादव उम्र 55 साल 09 मई 2022  को शाम 06:00 बजे सायकिल से डियुटी हेतु घर से निकले थे, जिनके घर में हाईवे कैम्प कर्मचारी द्वारा फोन कर  जनक राम यादव के डियूटी में नहीं आने की जानकारी दी गई.

तब जनक राम के बेटे जयप्रकाश यादव अपने छोटे भाई जुगल किशोर यादव के साथ मोटर सायकल में ढूंढने आये थे तो NH 53 रोड ग्राम सिंघुपाली के पास उसके पिता जी जनक राम यादव पिता बृजलाल यादव उम्र 55 साल को कोई अज्ञात वाहन चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एवं ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे जनक राम यादव को सिर एवं शरीर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई.

मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अपराध धारा 304 ए आईपीसी कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें