बसना : पैसे की लेन देन की बात  को लेकर डंडे से मारपीट. - CG Sandesh

बसना : पैसे की लेन देन की बात को लेकर डंडे से मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत बिहारी ढाबा के पास पैसे की लेन देन की बात  को लेकर डंडे से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

ललित कुमार साव ने पुलिस को बताया कि 03 मई 2022 को बसना से अपने घर बडेटेमरी जा रहा था कि करीब दोपहर 01.00 बजे उसके बडे भाई सतकुमार साव बिहारी ढाबा के पास मिला ।

पूर्व में उसके बडे भाई से 5000 रूपये उधार लिया था जिसे उसका बडा भाई सतकुमार साव मांगा जिसे अभी मेरे पास पैसा नहीं है बाद में दुंगा कहने पर उसे गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए पास में रखे डंडा से उससे मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिया है । मारपीट से उसके सिर , दाहिना पैर में चोंट लगा है । घटना को पास से गुजर रहे विनोद निवासी बिटांगीपाली ने देखा सुना और बीच बचाव किया है । मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें