बसना : 50 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : 50 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 11 मई 22 को मुखबीर सूचना मिला कि दो व्यक्ति मो0सा0 से महुआ शराब बिक्री हेतु परिवहन करते हुए सरायपाली की ओर से आ रहे है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर एनएच 53 रोड ग्राम भुकेल चौक के पास सरायपाली की ओर से आ रहे बिना नंबर बजाज प्लेटीना मो0सा0 को रोके जिसमे दो व्यक्ति सवार थे जिसे रोककर पूछताछ करने पर मो0सा0 चालक अपना नाम अजय कोसरिया पिता रूपानंद कोसरिया उम्र 18 साल निवासी बेल्डीहपठार थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 एवं मोटर सायकल के पिछे बैठे व्यक्ति अपना नाम दुलार सिंग कोसरिया पिता भगदन कोसरिया उम्र 20 साल निवासी बेल्डीहपठार थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताये.

आरोपी के कब्जे की तलाशी ली गयी जो बिना नंबरी पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल बजाज प्लेटीना मे पिछे बैठे व्यक्ति 02 पिठ्ठू बैग मे एक काला रंग के बैग के अंदर सफेद रंग की झिल्ली मे भरी हुई करीबन 20 लीटर देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब एवं एक नीला कलर की जींस बैग के अंदर सफेद रंग की झिल्ली मे भरी हुई करीबन 30 लीटर देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब होना बताया.


उक्त महुआ शराब 01.एक काला रंग के बैग के अंदर सफेद रंग की झिल्ली मे भरी हुई करीबन 20 लीटर देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब 02.एक नीला कलर की जींस बैग के अंदर सफेद रंग की झिल्ली मे भरी हुई करीबन 30 लीटर देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब जुमला 50 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 10000/- रू 03.एक नग बिना नंबरी पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल बजाज प्लेटीना कीमती 20000/- रूपये जुमला 30000/- रूपये को आरोपी दुलार सिंग कोसरिया एवं अजय कोसरिया के संयुक्त कब्जे से गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपीगणों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।




अन्य सम्बंधित खबरें