बसना : सैलून दुकान के सामने से बाइक चोरी. - CG Sandesh

बसना : सैलून दुकान के सामने से बाइक चोरी.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम हरिलछापर में सैलून दुकान के सामने से बाइक चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव के साथी जगन्नाथ विशाल ग्राम हरिलछापर जो बिजली विभाग में कार्य करता है 10 मई को अपनी बजाज प्लैटिना CG 06 D 2201 मोटर साइकिल आवश्यक कार्य हेतु दिया था तथा 10 मई को 12:30 बजे जगन्नाथ विशाल उस मोटर साइकिल से भंवरपुर आया और शंकर सैलून के सामने उक्त मोटर साइकिल को खड़ी कर भंवरपुर चौक के पास अपने बिजली बनाने के कार्य में व्यस्त था उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उक्त मोटर साइकिल को चोरी कर ले गया जिसे भंवरपुर टाउन तथा आसपास के गांव में पता किया गया किंतु मोटर साइकिल का कुछ पता नहीं चला. मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



अन्य सम्बंधित खबरें