news-details

दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी. यह हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन में तड़के 5:00 बजे हुआ. इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक़ बोलेरो में सवार 7 लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे. जब इनकी बोलेरो जेवर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर थी तो पहले वह डंपर से जाकर टकरा गई, जिससे कार सवार सभी सात लोग घायल हो गए.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का इलाज किया जा रहा है.

मृतकों के नाम व पता-

चन्द्र कांत नारायण बुराड़े उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-पुरूष।

रीमति स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े उम्र-59 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।

मालन विश्वनाथ कुंभार उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।

रंजना भरत पवार उम्र-60 बर्ष निवासी-नियर गणपति मन्दिर सरवन गली मराठा नगर बारामती पुणे महाराष्ट्र-महिला।

नुवंजन मुजावर उम्र-53 बर्ष निवासी-गौंस-202 मुजावर गली हिरेकोड़ी हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला।




अन्य सम्बंधित खबरें