महासमुंद : मछली मारने के लिए जाल लेकर उतरे दो व्यक्ति की मौत... - CG Sandesh

महासमुंद : मछली मारने के लिए जाल लेकर उतरे दो व्यक्ति की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जिवराज ध्रुव उम्र 55 वर्ष एवं साखू राम ध्रुव उम्र 65 वर्ष साकिनान पतेरापाली थाना जिला महासमुंद की मर्ग जांच पर आरोपी रोहित यादव द्वारा युवराज चंद्राकर की खेत को 20 मार्च 2021 से 20 मार्च 23 तक रेगहा पर लेकर कृषि कार्य कर रहा था एवं खेत से लगे सितली नाला में पनडुबी बोर लगाकर सिचाई का कार्य करता था कि 26 फरवरी 2022 को पतेरापाली के ग्रामीण जीवराज ध्रुव साखुराम ध्रुव व मोहन सांवरा, कन्हई यादव, शंकर लाल द्वारा मछली मारने के लिए सितली नाला गये थे कि जिवराज ध्रुव एवं साखुराम ध्रुव मछली मारने के लिए सितली नाला में जाल लेकर उतरे थे तभी सितली नाला में लगे पनडुबी बोर में बिजली करंट प्रवाहित होने से उक्त दोनो बिजली करंट के चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई कि मर्ग जांच पर आरोपी रोहित यादव द्वारा मानव जीवन को संकटापन्न करते हुए सितली नाला में अवैध रूप से पनडुबी बोर लगाकर अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन लगाकर पनडुबी बोर चला रहा था जिससे पानी में करंट प्रवाहित होने से मृत्यु होना पाया गया जो अपराध धारा 304(A) का घटित होने से अपराध पंजीबध्द किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें