सिंघोडा : 10 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

सिंघोडा : 10 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

सिंघोडा पुलिस को 11 मई को मुखबीर से सूचना मिलने पर मुखबीर के बताये सम्भावित स्थान पर गया जहां पर ग्राम घुचापाली से बागद्वारी जाने की मार्ग मे एक व्यक्ति दिखाई दिया। जिसे घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवकुमार पटेल पिता सदानंद पटेल उम्र 37 साल निवासी घुचापाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. का निवासी होना बताया।

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला के अंदर 10 लीटर क्षमता वाली डालडा घी की डिब्बा मे भरे लगभग 10 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें