तुमगांव : होटल में लोगों को बैठाकर अवैध शराब पिलाने पर कार्यवाही.
तुमगांव पुलिस को 11 मई 2022 को मुखबिर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति भोरिंग रोड तुमगांव चौक के पास यादव होटल में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार यादव होटल भोरिंग रोड तुमगांव पहुंचे जहां एक व्यक्ति अपने होटल में लोगों को अवैध रूप से शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था । शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए मौके पर शराब पिलाते हुए मिले व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम ओमप्रकाश यादव पिता कृपा राम यादव उम्र 38 वर्ष साकिन बावनकेरा थाना पटेवा हाल तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया।
आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली में करीबन 100 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 01 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।