सरायपाली : ट्रक के चपेट में दो महिला आयी, कुचलने पर एक की मौत, एक गंभीर
सरायपाली थाना अन्तर्गत साजापाली चौक के पास ट्रक के चपेट में दो महिला आयी, कुचलने पर एक की मौत, एक गंभीर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
देवेन्द्र कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि 12 मई 2022 को उसके लंबर वाले भतीजा अमन उर्फ चमन पटेल उसे फोन कर बताया कि उसकी भाभी अहिल्या एवं बडी मां रामबाई पटेल के साथ सुबह 04.30 बजे तेन्दुपत्ता तोडने लम्बर से काशीपाली जंगल जा रहे थे कि साजापाली चौक रोड ग्राम लंबर में कोई अज्ञात ट्रक के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसकी भाभी अहिल्या एवं बडी मां रामबाई को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है।
जिससे उसकी भाभी अहिल्या बाई ट्रक से कुचल गयी है और मृत्यु हो जाना फोन से बताने पर वह मौके पर जाकर देखा उसकी भाभी अहिल्या ट्रक से कुचल कर पीस गयी है उसकी मृत्यु हो गयी है एवं उसकी बडी मां रामबाई पटेल को गंभीर चोट लगा है जिससे शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया है। मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।