CG : कूलर में पानी भरने के दौरान करंट की चपेट में आई युवती, ... - CG Sandesh

CG : कूलर में पानी भरने के दौरान करंट की चपेट में आई युवती, हुई मौत

बिलासपुर। कूलर में पानी भरते समय युवती करंट की चपेट में आ गई। जिसके बाद परिजन उसे बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डाक्टर ने जांच करने के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम करने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गडीह के रहने वाली फुलेश्वरी जांगड़े (22) गुस्र्वार को सुबह अपने घर पर थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। फुलेश्वरी कूलर में पानी डाल रही थी। इससे पहले उसने कूलर को बंद नहीं किया था। पानी डालते समय फलेश्वरी करेंट की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में स्वजन उसे लेकर बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां के डाक्टर ने जांच करने के बाद फुलेश्वरी को मृत घोषित कर दिया।


बिल्हा पुलिस इस घटना को दबाने का प्रयास करती रही। पहले तो सूचना मिलने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। घंटों इंतजार करने के बाद पुलिसकर्मी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस की लेटलतीफी के कारण मृतका के स्वजन व डाक्टर परेशान होते रहे। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी हुई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें