बसना : मोबाईल एवं 20 हजार रूपये लूटकर भागे दो व्यक्ति.
बसना थाना अंतर्गत जगदीशपुर ओव्हर ब्रीज के पास मोबाईल एवं 20 हजार रूपये लूटकर भागे दो व्यक्ति, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मोरध्वज टण्डन ने पुलिस को बताया कि ग्राम मानपुर थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है ईसाफ स्माल फाईनेंस बैंक शाखा पिथौरा में कलेक्शन का काम करता है कि 12 मई 2022 को वह कलेक्शन हेतु निकला था ग्राम खेमडा पदरडीह से कुल 20650 रूपये वसुली कर वापस बैंक में जमा करने पिथौरा जा रहा था जगदीशपुर ओव्हर ब्रीज के पास सामने से दो व्यक्ति मोटर सायकल क्रं0 CG13AP0120 में आकर उसे जबरन रोक कर उसके हाथ में रखे मोबाईल को छीन लिए तथा उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा उसके पिट्ठू बैग को छीनकर उसमें रखे 20650 रूपये को निकाल लिए रकम एवं उसके मोबाईल जो आसमानी रंग का सैमसंग कंपनी का मोबाईल किमती 10,000 रूपये को लेकर उसी मोटर सायकल में पिथौरा की ओर भाग गये । मारपीट करने से बाये हाथ अंगुठे में दर्द है.
मामले को शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल सवार CG13AP0120 दो आरोपीयों विरूद्ध अपराध धारा 34-IPC, 341-IPC, 394-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।