तुमगाँव : टहलने गये व्यक्ति को बोलेरो ने मारी ठोकर. - CG Sandesh

तुमगाँव : टहलने गये व्यक्ति को बोलेरो ने मारी ठोकर.

तुमगाँव थाना अन्तर्गत ग्राम भोरिंग में टहलने गये व्यक्ति को बोलेरो ने मारी ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

हरीराम साहू ने पुलिस को बताया कि 12 मई 2022 के रात्रि में उसका छोटा भाई उमेश कुमार साहू भोजन करके रात्रि टहलने के लिये पंचायत भवन तरफ निकला था कि रात्रि 08.30 बजे 09.00 के बीच में महेन्द्रा बोलेरो क्रमांक CG 04 HK 9988 के चालक ओमेश कुमार उर्फ ओमी साकिन भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुंद(छ.ग.) अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही र्पूवक चलाकर उसके भाई को पीछे से ठोकर मारते हुए, रोड किनारे लुकेश कुमार साहू के दुकान के दीवाल को तोड़ते हुए दो बिजली खंभा को तोड़कर नाली में जाकर बोलेरो वाहन पलट गई।

एक्सीडेन्ट से उमेश के सिर, दाहिने हांथ एवं दाहिने पैर में चोंट आया है। जिसे अपने साधन से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव लाये हैं। घटना को लुकेश साहू, चमन लाल साहू एवं अन्य लोग देखे हैं। मामले को शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



अन्य सम्बंधित खबरें