महासमुंद : पैसा मांगने पर नही हैं कहकर मना करने पर हाथ मुक्क... - CG Sandesh

महासमुंद : पैसा मांगने पर नही हैं कहकर मना करने पर हाथ मुक्का एवं डंडा से की मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत नयापारा में पैसा मांगने पर नही हैं कहकर मना करने पर हाथ मुक्का एवं डंडा से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

भगवती साहू ने पुलिस को बतायी कि वह वार्ड नं 07 मश्जिद के पास नयापारा महासमुन्द में अपने पति एवं बच्चो के साथ रहती है। उसके पति का दूसरी पत्नी उसके घर के बगल में रहती है जिसका एक बेटा है जिसका नाम अमन साहू है।

13 मई 2022 के शाम करीबन 05 बजे अमन साहू उसके घर में आया और उसके पति जोहन साहू से पैसा मांगने लगा जो पैसा नही है कहकर देने मना किया तो गाली गलौज करने लगा और वह गाली गलौज करने से मना की तो तुम मना करने वाली कौन होती है कहकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगा जिससे उसके सिर, दायां हाथ में चोट आया है।

उसका बेटा आकाश साहू, बेटी अनपूर्णा साहू, पदमनी साहू छोड़ाने आये तो उनको भी गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये है जिससे आकाश साहू के पीठ, कमर, हाथ एवं अनपूर्णा साहू को पैर में चोट आया है। घटना को विजय साहू देखे सुने है। अमन साहू के मारपीट के डर से वे सब भागकर पार्षद मीना वर्मा के घर में छूपे थे। मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



अन्य सम्बंधित खबरें