बसना : तेज रफ़्तार वाहन ने बिजली पोल को मारी ठोकर, 1 लाख 62 हजार की हानि.
बसना थाना अंतर्गत जलकोट स्कूल के पास तेज रफ़्तार वाहन ने बिजली पोल को मारी ठोकर, 1 लाख 62 हजार की हानि, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गुणनिधी सिंह राठिया ने पुलिस को बताया कि वह बिजली आफिस बसना मे कनिष्ठ यंत्री के पद पर पदस्थ है कि 12 मई 2022 को लगभग 15.30 बजे भंवरपुर मार्ग ग्राम जलकोट स्कूल के पास वाहन क्रमांक CG 16 B 3758 का चालक नरेश बंजारा पिता कंठा बंजारा साकिन केनाभांठा थाना खरसिया जिला रायगढ के द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर 25 के व्ही ए ट्रांसफार्मर, ट्रांसफार्मर डी0पी0, मास्टर पोल, केबल को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है. जिसके कारण कंपनी को राजस्व की 162122 रू. की हानि हुई, एवं दो गांवो का विद्युत सप्लाई बाधित हुआ है.
पार्थी के आवेदन पर से अपराध धारा 279 भादवि0, विद्युत अधि0 की धारा 139 के तहत अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना के लिया गया.