सरायपाली : शासकीय स्कूल का ताला तोड़कर 20 हजार का सामान चोरी. - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय स्कूल का ताला तोड़कर 20 हजार का सामान चोरी.

सरायपाली थाना अंतर्गत शास0 उ0मा0 विद्यालय भोथलडीह से 20 हजार का सामान चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुशील सेठ ने पुलिस को बताया कि शास0 उ0मा0 विद्यालय भोथलडीह में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ है कि 13 मई 22 को स्कूल का चपरासी देवराज भोई द्वारा फोन कर सूचना दिया कि शास0 उ0मा0 विद्यालय भोथलडीह का चैनल गेट का दरवाजा व ताला टुटा हुआ है कि सूचना पर स्कूल जाकर देखा तो स्कूल का चैनल गेट व प्राचार्य कक्ष का ताला टुटा हुआ था तब प्राचार्य कक्ष के अंदर घुस कर देखा तो वहां पर रखे एक नग कम्प्युटर मानीटर, एक नग सीपीयू, एक नग यूपीएस, व दो नग स्पीकर कीमती लगभग 20,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि लिखित रिपोर्ट पर अपराध धारा 457,380 भादवि का घटित करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें