बसना : मोटर सायकल के ठोकर से कार वाहन क्षतिग्रस्त. - CG Sandesh

बसना : मोटर सायकल के ठोकर से कार वाहन क्षतिग्रस्त.

बसना थाना अंतर्गत पिरदा बिजली आफिस के आगे मोटर सायकल के ठोकर से कार वाहन क्षतिग्रस्त, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

ईशाक नंदा ने पुलिस को बताया कि 13 मई 2022 को उसके वाहन कार स्वीफ्ट क्रमांक CG 04 NP 5154 को उसका चालक प्रेमलाल सौंरा उसके गांव के पोरपोरो निषाद के पुत्र के शादी में बारात जा रहा था कार में दूल्हा समेत 04 लोग सवार थे उसका ड्रायवर प्रेमलाल सौंरा ने उसे फोन कर बताया कि वे लोग विद्युत सब स्टेशन पिरदा से थोडा आगे पहुंचे थे कि सामने की ओर से मोटर सायकल बजाज प्लेटीना क्रमांक CG 06 C 7287 का चालक अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर अपने सामने के वाहन को ओव्हरटेक कर उसके साईड मे ले आया व वाहन कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वाहन के सामने का हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है उसे आर्थिक क्षति हुई है । मामले को शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें