CG : बेटे ने की माँ की हत्या, बोला- नशे के लिए पैसे देने से ... - CG Sandesh

CG : बेटे ने की माँ की हत्या, बोला- नशे के लिए पैसे देने से किया था मना

बिलासपुर। जिले में कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ की हत्या कर दी है। नशे के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी बेटे ने मुँह में तकिया दबाकर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, जरहाभाठा मिनी माता नगर निवासी बिन्दा बाई बंजारे अपने घर में अकेली रहती थी। शनिवार को जब वह घर सेर बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने घर जा कर देखा तो उन्हें होश उड़ गए। घर के अंदर बिस्तर पर महिला का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के लोगो से पूछताछ की। पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि बीती रात उनके घर के भीतर से आवाज आ रही थी। बिंदा बाई का बेटा अजय बंजारे (35) आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और संदेही बेटे की तलाश में जुट गई। बेटे से पूछताछ की, तब पता चला कि वह अपनी मां के घर से कुछ दूर पत्नी व बच्चों के साथ रहता है।

पुलिस ने उसके घर में दबिश दी और पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मां ने नशा करने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। इस पर उसने धक्का देकर गिरा दिया। फिर मुंह को तकिए से दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें