महासमुन्द : सड़क दुर्घटना में मोटर सायकल चालक की मौत. - CG Sandesh

महासमुन्द : सड़क दुर्घटना में मोटर सायकल चालक की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जितेन्द्र कुमार ध्रवु पिता स्व0 पारस राम ध्रवु उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अमोरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द का मर्ग जांच किया जांच पर पाया गया कि मृतक 19 अप्रैल 22 के अपने बहन के यहां ग्राम पचेडा भाची की शादी में आये थे.

20 अप्रैल को शादी घर के लिये मोटर सायकल हिरो होणडा डिलक्स क्रमांक CG 04DY 1253 से शब्जी खरीदने शब्जी मंडी महासमुन्द आये शब्जी खरीद कर वापस पचेडा घुमते हुये दलदली रोड ग्राम गौरखेडा उमरदा जाने वाली रोड पर पहुंचे थे तभी पिछे से आ रही मोटर सायकल प्लेटीना क्रमांक CG 06 ZN 1608 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मृतक के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे मृतक की मृत्यू होना पाया गया जिसपर अपराध धारा 304 (A) भादवि0 का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें