तुमगाँव : मेरी बेटी की जिन्दगी बर्बाद किये हो कहकर ससुर ने ग... - CG Sandesh

तुमगाँव : मेरी बेटी की जिन्दगी बर्बाद किये हो कहकर ससुर ने गला दबाकर की मारपीट.

तुमगाँव थाना अंतर्गत गाड़ाघाट शराब भट्ठी के पास मेरी बेटी की जिन्दगी बर्बाद किये हो कहकर ससुर ने गला दबाकर की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मनोहर पुरैना ने पुलिस को बताया कि 03 वर्ष पूर्व हेमलाल माण्डले की पुत्री नम्रमा माण्डले से प्रेम विवाह किया था, 14 मई 2022 को दोपहर करीबन 12 बजे गाड़ाघाट शराब भट्ठी के पास खड़ा था तभी उसके ससुर हेमलाल माण्डले मेरी बेटी की जिन्दगी बर्बाद किये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किया एवं उसके गले को दबा दिया तथा जान से मारने की धमकी दिया है। मारपीट करने से एवं गले को दबाने से, उसके गले एवं दोनो गाल में चोंट आया है। घटना को रवीन्द्र पुरैना व श्याम लाल खुंटे देखे सुने व बीच बचाव किये हैं।


मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें