बसना : घर का ताला तोड़कर पल्सर बाइक की चोरी.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम भूकेल में घर का ताला तोड़कर पल्सर बाइक की चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
दुर्गा प्रसाद पटेल ने पुलिस को बाताया कि खेती किसानी का काम करता है । 19 मार्च 2022 को वह अपने पिता लालमणी पटेल माता पवित्रा बाई के साथ काम करने सुबह 08.00 बजे घर में ताला लगाकर खेत गये था करीब दोपहर 03.00 बजे वापस घर आये तो घर के दरवाजा में लगा ताला टुटा हुआ था घर में रखे बजाज पल्सर मो0सा0 क्रं0 CG 06 GV 8196 जिसका चेचीस नंबर MD2V72BX2MCG44370 इंजन नंबर JEXCMG32587 माडल 2021 जो उसके पिताजी लालमणी पटेल के नाम से पंजीकृत है कीमती करीब 60,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है ।
चोरी किये मोटर सायकल को आसपास पता तलाश करने से कुछ पता नही चला । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 454-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।