सरायपाली : रोड क्रास करते समय कंटेनर के चपेट में आने से व्यक... - CG Sandesh

सरायपाली : रोड क्रास करते समय कंटेनर के चपेट में आने से व्यक्ति की मौत.

सरायपाली थाना अंतर्गत मंजित ढाबा के सामने रोड क्रास करते समय कंटेनर के चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

भुवनेश्वर जायसवाल ने पुलिस को बताया कि जायका आटो मोबाइल में सेल्समैन का काम करता है कि 15 मई 2022 की रात्रि 23/45 बजे के आसपास वह झिलमिला मंजित ढाबा में खाना खा रहा था उसी समय अपने दुकान बंद कर उसका डेढ साला विकास सराफ खाना खाने के लिए रोड क्रास कर मंजित ढाबा आ रहा था कि संबलपुर उड़िसा की ओर से आ रहे अज्ञात कंटेनर (ट्रक) का चालक अपने वाहन को काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते आया और उसके डेढ साला विकास सराफ को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।

एक्सीडेंट होने से सिर व चेहरा में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसका डेढसाला विकास सराफ का मौत हो गया। एक्सीडेंट करने के बाद अज्ञात कंटेनर (ट्रक) का चालक अपने वाहन को काफी तेजी से भगाते ले गया जिसका मोटर सायकल से पिछा किया पता नहीं चला। घटना को वह, सोहन लाल आचार्य व ढाबा में खाना खाने वाले अन्य लोग देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें