बसना : सिटी ग्राउंड के पास 07 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार.
बसना पुलिस को 15 मई 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक CG04HV5162 में उडिसा राज्य से गढफुलझर होते अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन करते छत्तिसगढ, मध्यप्रदेश की ओर ला रहा है.
पुलिस की टीम सिटी ग्राउंड पदमपुर रोड बसना पहुंचकर खडे थे कि कुछ ही समय में एक व्यक्ति मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक CG04HV5162 में सामने में एक प्लास्टिक बोरी में सामान लिए गढफुलझर की ओर से आ रहा था जिसे घेराबंदी कर रोके तथा नाम पता पुछने पर अपना नाम राजू लुई पिता आशाराम लुई उम्र 32 साल निवासी बडे कुंजारी थाना जगदलपुर जिला बरगढ उडिसा का होना बताया तथा वाहन के सामने पेट्रोल टंकी के उपर बोरी में रखे सामान के बारे में पुछने पर मादक पदार्थ गांजा होना बताया जिसे बिक्री हेतु ले जाना बताया ।
आरोपी के कब्जे से 06 किलो 800 ग्राम जप्ती 200 ग्राम सेम्पल कुल 07 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 1,40000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर मो.सा.डीलक्स क्र. CG-04HV-5162 किमती 30000 रू. में परिहवन करते समय पकड़े गये तथा 01 नग मोबाईल कीमती 700 रू. जुमला कीमती 1,70700 रू. को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नार.एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाता है।