सरायपाली : ससुराल गये व्यक्ति का मोटर सायकल चोरी. - CG Sandesh

सरायपाली : ससुराल गये व्यक्ति का मोटर सायकल चोरी.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बिजातीपाली में ससुराल गये व्यक्ति का मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

चक्रधर चौहान ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पूर्व वह एक CD डिलक्स मो0सा0 क्र. CG04DX1934 सेकण्ड हैण्ड मोटर सायकल को चण्डीभौना निवासी धनुर्जय सिदार से 16,800रूपये देकर खरीदा था नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था। उक्त मोटर सायकल से वह 14 अप्रैल 2022 की सुबह 09 बजे अपने ससुराल बिजातीपाली गया था।

मोटर सायकल को 10 बजे डेड़ साला गंगा प्रसाद के घर के सामने खड़ी कर घर अंदर गया था। कुछ देर बाद बाहर निकलकर देखा तो जहां मोटर सायकल खड़ी किया था वहां पर मोटर सायकल नहीं था आसपास पता तलाश किये पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर उसके मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें